फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man beat his uncle to death in kasganj

Kasganj: भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 08 Dec 2022 07:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 07:24 PM IST
सार

कासगंज के सहावर क्षेत्र में टहनी काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने चाचा को इतनी पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
young man beat his uncle to death in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाहपुर में गूलर के पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को पीटकर घायल कर दिया। घायल को हालत गंभीर में अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

 
बाहपुर गांव निवासी युधिष्ठिर (50) और उनके भतीजे रामगोपाल पुत्र रमेश चंद के बीच बुधवार की देर शाम गूलर के पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में रामगोपाल ने चाचा युधिष्ठिर को लाठी-डंडों से जमकर पीटा,  जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गई।  परिवार के अन्य सदस्य युधिष्ठिर को उपचार के लिए सहावर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पाताल से चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अलीगढ़ ले जाते समय  घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस ले आए। मृतक के भाई विजय पाल ने  मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युधिष्ठिर के भाई  विजय पाल ने भतीजे के खिलाफ सहावर थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युधिष्ठर की नहीं हुई थी शादी

युधिष्ठिर की शादी नहीं हुई थी। जिससे वह अपने अन्य भाइयों के पास रहकर ही जीवन यापन कर रहा था। वह अपने भाई के बच्चों को काफी प्यार भी करता था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका भतीजा ही उसकी मामूली बात पर हत्या कर देगा। 

सहावर थाने के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed