फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man and girl killed as colliding with unknown vehicle on Yamuna Expressway in Mathura

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, युवक-युवती की मौत, अगले साल होनी थी दोनों की शादी

Sat, 10 Sep 2022 10:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 10:23 AM IST
सार

दिल्ली के रहने वाले युवक और युवती कार से आगरा जा रहे थे। रात तकरीबन 12.30 बजे उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man and girl killed as colliding with unknown vehicle on Yamuna Expressway in Mathura
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 135 के समीप एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दिल्ली के रहने वाले थे। अगले साल फरवरी में दोनों की शादी होनी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम सेक्ट आठ निवासी युवक विशाल पुत्र एसएन प्रसाद अपनी मंगेतर अलका पुत्री प्रदीप कुमार के साथ कार से आगरा जा रहा था। बलदेव क्षेत्र में रात तकरीबन 12.30 बजे इनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विशाल और अलका की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

कार में बुरी तरह फंसे हुए थे शव 

सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी पहुंच गए। दोनों शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम के साथ शवों को बाहर निकाला। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन शनिवार की सुबह मथुरा पहुंच गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजन ने बताया कि विशाल और अलका की सगाई हो चुकी थी। अगले साल फरवरी में दोनों की शादी होनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियां में जुटे थे। देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed