फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi adityanath government approved many development projects of Mathura

श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि के विकास में खर्च होंगे 211 करोड़, 19 परियोजनाओं पर लगी मुहर

Sat, 07 Dec 2019 12:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath government approved many development projects of Mathura
राधारानी कुंड - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि से जुड़ी 19 परियोजनाओं को राज्य सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। मथुरा जिले में 211 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं में सबसे ज्यादा धनराशि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास पर खर्च होगी। इनके अलावा 18 अन्य परियोजनाओं को अभी राज्य सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा धार्मिक क्षेत्र में पर्यटन विकास से जुड़ी 37 परियोजनाओं के प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपे हैं। इसमें से शुक्रवार को राज्य सरकार ने 18 प्रस्तावों को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें सबसे अधिक प्रस्ताव गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास से जुड़े हुए हैं। इसमें पौधों की सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर प्रणाली भी शामिल है। 
विज्ञापन


इसके अलावा रावल कुंड सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर प्राचीन कुंड और सरोवर का विकास भी शामिल हैं। कई स्थलों पर पर्यटकों के लिए जनसुविधा, सड़क, प्रकाश व्यवस्था भी की जानी है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े पौधों की यहां पौध भी तैयार करने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति विकास योजनाएं
-गोवर्धन पर्वत तलहटी मार्ग का पर्यटन विकास
-राल स्थित विहार वन एवं कुंड का सौंदर्यीकरण
-गोवर्धन पर्वत पर लगे पौधों की सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर प्रणाली
-कृष्ण बलराम कुंड एवं बंशीवट के मुख्य मार्गों पर पौधरोपण
-जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पर्यटन सूचना केंद्र
-श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट-3 को जाने वाले मार्ग का विकास
-वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर ग्रीन बेल्ट
-गारुणि कुंड, भाई कुंड, रावल कुंड का जीर्णोद्धार
-रसखान समाधि का संरक्षण
-गोवर्धन और राधाकुंड में पर्यटन आवास केंद्र

अभी स्वीकृति का है इंतजार
- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य प्रकाश व्यवस्था
- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउंड शो देखने वालों के लिए बैठने की व्यवस्था
- कोकलावन परिक्रमा मार्ग का विकास
- मुक्ताकाशीय रंगमंच का विकास
- वृंदावन में अर्द्घ निर्मित प्रेक्षागृह 

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को 19 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पर करीब 40 करोड़ के खर्च को अनुमोदित किया गया है। अभी 18 और विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं, जिन्हें जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed