फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogesh Sharma elected President of Bar Association

Agra News: योगेश शर्मा चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 27 Apr 2023 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Yogesh Sharma elected President of Bar Association
कासगंज। बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए बुधवार को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद योगेश शर्मा चुनाव जीते। सभी विजेता पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

मतगणना सुबह 11 बजे शुरू हुई। मतदान के दौरान 308 में से 306 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन मतों की गिनती का कार्य दोपहर तक पूरा हो गया। अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा को 196 एवं प्रतिद्वंदी रमेश्र चंद्र गोला को 108 वोट मिले। उन्होंने 88 वोट से जीत हासिल की। चारों पदों पर योगेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत रही। जनरल सेक्रेटरी पद पर चेतन चौहान ने 161 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी महीपाल को 144 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद सगर ने 167 वोट पाकर चुनाव जीत गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार अहरोली को 137 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर चूरामन सिंह ने 185 वोट पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी राम प्रकाश सिंह को 118 वोट मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष 10 वर्ष दो पद के लिए राहत हुसैन, अभिषेक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम दो पद के लिए मुमताज अहमद, ऋषिपाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी तीन पद केशव मिश्रा, धीरज कुमार, अजय कुमार दीक्षित, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य न्यूनतम 15 वर्ष छह पद के लिए कौशल किशोर शर्मा, सतीश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से कम के छह पद के लिए अनीता भारद्वाज, मुकेश कुमार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरुदयाल सिंह, रमेश सिंह सोलंकी, शारदा प्रसाद सक्सेना, प्रमोद कुुमार पुंढीर, वीरेंद्र किशोर मिश्रा नजर बनाए रहे।

अधिवक्ता रूप किशोर चांडक, गिरिजा शंकर, आलोक कुमार सोलंकी, अशोक बाबू अग्रवाल, केशव उपाध्याय, सोदान सिंह, मानिक चंद्र गौतम अशोक कुमार ने विजेता पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed