फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yog presentation will in front of taj maja

ताजमहल के साए में होगा योग

Tue, 05 Apr 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Tue, 05 Apr 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
yog presentation will in front of taj maja
ऐतिहासिक ईमारतों के टिकट का दाम दोगुना किया गया - फोटो : Getty
कल्पना कीजिए कि उगते सूर्य की लालिमा, शीतल मंद पवन, कालिंदी का किनारा और मुहब्बत की निशानी  सफेद संगमरमरी ताजमहल के साए में आपको योगासन करने का मौका मिल रहा हो। यकीनन आप कहेंगे यह खूबसूरत ख्वाब है, लेकिन अब यह हकीकत बनने जा रहा है। ताजमहल के पीछे महताब बाग के पास नवविकसित पार्क और मुक्ताकाशीय मंच पर जल्द ही योग शो की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

महताब बाग के पास ग्यारह सीढ़ी स्मारक से सटी राजकीय आस्थान की जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराकर वहां पार्क और मुक्ताकाशीय मंच का निर्माण किया है। यहां राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के शो कराने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा। पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री रेवती ने भी शाम को लाइट एंड शो करने का प्रस्ताव दिया था। प्रशासन उस पर विचार कर रहा है। चूंकि लाइट एंड साउंड शो रात में होगा, ऐसे में प्रशासन चाहता है कि माकूल मौसम में यहां सुबह से शाम तक कार्यक्रम हों, इसलिए सबसे पहले सुबह यहां योग शो की तैयारी है। प्रशिक्षित योग गुरु लोगों को योग सिखाएंगे। देशी, विदेशी पर्यटक भी शामिल रहेंगे। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने बताया कि योग के साथ की अन्य आयोजनों पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन


ताज की बैकग्राउंड वाली साइट सबसे बेहतरीन
आगरा। पर्यटक चाहे घरेलू हों या विदेशी ताजमहल को अलग-अलग छवियों का आकर्षण सभी को होता है। इसके लिए पर्यटक इस खूबसूरत इमारत को अंदर से तो निहारते ही हैं, महताब बाग, ताच नेचर वाक और होटल ताज खेमा के टीले से ताजमहल की बैकग्राउंड वाले फोटो खिंचवाते हैं। महताब बाग के पास विकसित पार्क इनकी तुलना में सबसे बेहतरीन लोकेशन मानी जा रही है। यहां से ताजमहल के फोटो अलग-अलग मूड में खींचे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग के लिए कब्जे से खाली कराएंगे जमीन
आगरा। महताब बाग के पास पार्किंग निर्माण भी प्रस्तावित है। राजकीय आस्थान की कई बीघा जमीन अभी भी आसपास के किसानों के कब्जे मेें है। इस जमीन को खाली कराकर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। वहां व्यावसायिक गतिविधियां फिलहाल प्रतिबंधित ही रहेंगी। प्रशासन का मानना है कि वहां व्यावसायिक  गतिविधियों को छूट दी गई तो ताजमहल और आगरा किले के पास का लपका कल्चर वहां भी चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed