फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Yellow Slip' system introduced at Achhnera police station.

Agra News: अछनेरा थाने में शुरू हुई ‘पीली पर्ची’ की व्यवस्था

Thu, 20 Aug 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
'Yellow Slip' system introduced at Achhnera police station.
अछनेरा। योगी सरकार के निर्देश और कमिश्नर दीपक कुमार की पहल पर अछनेरा थाने में ‘पीली पर्ची’ की व्यवस्था शुरू की गई है। थाने में आने वाली हर शिकायत का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। पुलिस थाने आने वाले फरियादी को और शिकायतकर्ता को एक ‘पीली पर्ची’(रसीद) देगी।
विज्ञापन

अक्सर ऐसा देखने में आता है कि थानों और चौकियों से फरियादियों के प्रार्थनापत्र गुम हो जाते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए हर थाने को रसीद वाला एक विशेष रजिस्टर उपलब्ध कराया गया है। थाने पहुंचने वाले हर फरियादी की शिकायत इस रजिस्टर में दर्ज होगी और उसे एक ‘पीली पर्ची’ काटकर दी जाएगी। इस पीली पर्ची में शिकायत का यूनिक नंबर, जांच करने वाले दरोगा या सिपाही का नाम और हस्ताक्षर, जांच अधिकारी का मोबाइल नंबर, शिकायत से संबंधित कार्रवाई का ब्योरा दर्ज होगा। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया जिस भी थाने या चौकी पर फरियादी को पीली पर्ची नहीं दी जाएगी, वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर थाने में पर्ची और प्रार्थनापत्रों की नियमित जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed