फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna water level near flood level, alert in 40 villages

Agra News: बाढ़ के करीब यमुना का जलस्तर, 40 गांवों में अलर्ट

Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level near flood level, alert in 40 villages
आगरा। रविवार शाम सात बजे गोकुल बैराज से 75 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना में बाढ़ की आशंका है। वाटर वर्क्स पर रविवार शाम सात बजे नदी चेतावनी स्तर से एक फुट नीचे बह रही थी। न्यूनतम बाढ़ का चेतावनी स्तर 495 फीट है, जबकि यमुना का जलस्तर 494.30 फीट था। ऐसे में एहतियातन प्रशासन ने यमुना किनारे बसे 40 गांव में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार बारिश से मथुरा और आगरा में यमुना उफान पर है। दिल्ली स्थित ओखला बैराज से यमुना में 28,091 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में वाटर वर्क्स पर पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में 1.8 फीट की वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार शाम सात बजे यमुना का जलस्तर 492.5 फीट था, जो रविवार शाम सात बजे यह 494.30 फीट पहुंच गया।
विज्ञापन

बल्केश्वर स्थित अनुराग नहर में रविवार रात को यमुना का पानी घुस गया। हालांकि, आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं है, लेकिन खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि तटवर्ती इलाकों में चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के अनुसार यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग नदी में नहाने न जाएं। बचाव व राहत के लिए बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। डीएम ने बताया कि सोमवार को यमुना के निचले इलाकों में राजस्व टीम से सर्वे कराया जाएगा। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हैं।
उधर, यमुना में बाढ़ से करीब 40 गांव की 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होती है। रुनकता, अकबरा, सिकंदरा, बाईपुर, खासपुर से लेकर ताजमहल की डाउन स्ट्रीम में बसे गांव में यमुना में बढ़ते जलस्तर से अफरातफरी शुरू हो गई है।

---------

15 साल पहले 499 फीट पहुंचा था जलस्तर
2010 में यमुना में बाढ़ आ गई थी। दयालबाग व आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया था। तब जलस्तर 499 फीट तक पहुंचा था। इसके अलावा 2023 में यमुना का जलस्तर 497 फीट तक पहुंच चुका है। तब, ताजमहल की दीवार तक पानी पहुंच गया था। इससे पहले 1978 में यमुना ने रौद्र रूप धारण किया था। तब यमुना का जलस्तर 508 फीट तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed