फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna expressway accident last year due to fog 49 people lost their lives

Yamuna Expressway: बीते साल कोहरे ने छीनीं 49 जिंदगियां, मथुरा में ही हुए 23 हादसे

Wed, 08 Nov 2017 04:40 PM IST
कुशल प्रताप/अमर उजाला मांट (मथुरा)
कुशल प्रताप/अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Wed, 08 Nov 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
yamuna expressway accident last year due to fog 49 people lost their lives
कोहरे के कारण हादसों की ये कहानी नई नहीं है - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हादसों की ये कहानी नई नहीं है। हर साल आधा सैकड़ा लोगों की जान केवल कोहरे में हुए हादसों के कारण जाती है। इसके बाद भी पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रशासन ने इससे निपटने के इंतजाम नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर राया क्षेत्र से लेकर नौहझील तक बीते साल सर्दियों के दिनों में कोहरे के कारण कई भयानक हादसे हुए थे। जिनमें करीब 49 लोगों ने अपनी जान गंवाई। हादसों में कई जिंदगियां जाने के बावजूद भी एक्सप्रेसवे और पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोहरे से बचाव के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया है।
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल रुट वाले इस एक्सप्रेसवे पर मार्कर और रिफलेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। लोग राम भरोसे ही सफर कर रहे हैं। अब जबकि सर्दियां शुरू हो गई हैं और सुबह के समय हल्का कोहरा भी पड़ने लगा है। फिर भी प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी और बुधवार को पहले कोहरे में ही बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एरिया में ज्यादा हादसे

yamuna expressway accident last year due to fog 49 people lost their lives
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
कोहरा पड़ने पर हादसे न हों इस संबंध में कई बार सामाजिक संगठन भी एक्सप्रेस-वे प्रशासन से जरूरी इंतजाम करने की मांग कर चुके हैं। बता दें कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले में 63 माइल स्टोन से लेकर 111 माइल स्टोन तक सर्दियों में अधिकतर हादसे होते हैं। 

बीते साल ही घने कोहरे में करीब 23 हादसे हुए थे। इनमें 49 लोगों की मौत हो गई थी और एक सैकड़ा से अधिक घायल लोग घायल हुए थे। इसके बाद भी पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रशासन नहीं चेता और गंभीर हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed