फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway accident: Another injured person dies, wife serious injured

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: एक और घायल की माैत...एसएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा था इलाज, पत्नी की हालत गंभीर

Wed, 17 Dec 2025 07:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Dec 2025 07:01 PM IST
सार

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक और घायल की माैत हो गई। उनका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
Yamuna Expressway accident: Another injured person dies, wife serious injured
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हमीरपुर के थाना एवं कस्बा विमार निवासी 55 वर्ष के उस्मान की एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में इलाज के दौरान माैत हो गई। उनकी पत्नी नसीमा भी घायल हुई थीं। दोनों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को हमीरपुर लेकर रवाना हो गए। हादसे की जानकारी होने पर बेटे अाशिक और अरमान आगरा पहुंच गए थे। बेटों ने बताया कि पिता दिल्ली में भवन निर्माण की ठेकेदारी करते थे। वह पिछले महीने छोटी बेटी का रिश्ता तय करने हमीरपुर आए थे। रिश्ता और गोद भराई की रस्म पूरी करके दिल्ली जा रहे थे। बेटी की अगले वर्ष फरवरी में शादी है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर हुआ था भीषण हादसा
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास भीषण हादसा हुआ था। सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसें और तीन कारों की टक्कर के बाद आग लग गई थी। आठों बसें जलकर राख हो गईं थीं। वहीं चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई जिनमें से अधिकांश जिंदा जल गए थे। 100 से ज्यादा घायल हैं। कई यात्री बसों में ही कोयले सरीखे बदल गए। 15 दमकलों ने दो घंटे में आग पर बमुश्किल काबू पाया था। मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। घायलों को मथुरा, वृंदावन और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मृतकों में रेलवे बोर्ड के सदस्य भाजपा नेता प्रयागराज निवासी अखिलेंद्र प्रताप यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed