फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yadav Football Club and United Club secure magnificent victories.

Agra News: यादव फुटबाल क्लब, यूनाइटेड क्लब शानदार जीत

Fri, 03 Jul 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Yadav Football Club and United Club secure magnificent victories.
एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन पुरुष फुटबॉल लीग
आगरा। एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन पुरुष फुटबॉल लीग के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में यादव फुटबाल क्लब और यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में यादव फुटबाल क्लब, आगरा ने केआर फुटबाल क्लब, मथुरा को 7-3 के बड़े अंतर से पराजित किया। यादव फुटबाल क्लब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और शानदार जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने आगरा फुटबॉल अकादमी को 2-0 से शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से विकास और आर्यन ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह ने कहा कि फुटबाल जैसे टीम खेल युवाओं में समर्पण, एकता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। शुक्रवार को मुकाबले सनराइज फुटलाल क्लब, आगरा बनाम 9 पैरा के बीच और दूसरा मुकाबला श्री जी फुटबाल क्लब, मथुरा बनाम थ्राइव फुटलाल अकादमी के बीच होगा। इस अवसर पर डीएफए आगरा रीजन अध्यक्ष बिल्लू चौहान, राघवेंद्र सिंह चौहान, जोगेंद्र सिंह चौहान, आगरा फुटबॉल अकादमी सचिव आदित्य चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, अक्षय सिंह, मनोहर सिंह चाहर, अर्चना सिकरवार, उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन, यशोदा सिंह, किरण कुशवाहा, मन्नू यादव, राखी यादव, साक्षी यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed