फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yaas cyclone will not change weather in agra

आगरा का मौसम: ब्रज में नहीं दिखेगा यास तूफान का असर, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Tue, 25 May 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 May 2021 08:09 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान ताउते के असर से आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में भारी बारिश हुई थी, लेकिन यास तूफान बेअसर रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन
Yaas cyclone will not change weather in agra
आगरा में मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में तो मौसम बदलेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत जिलों में बादल और बारिश के आसार नहीं हैं। 25 से 28 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवा और छिटपुट बारिश के आसार हैं, लेकिन अगले तीन दिनों तक आगरा में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। सुबह से ही सोमवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप दिन भर बनी रही। शाम को चार बजे के बाद हवा की रफ्तार बढ़ी, जिस वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार आया।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक आगरा समेत पड़ोसी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस सप्ताह पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी और शुष्क मौसम इस सप्ताह जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों पर असर
यास तूफान के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चलने वाली ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। आगरा में ठहराव वाली उत्कल एक्सप्रेस, आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 

ट्रेन संख्या 08477-08478 पुरी-ऋषिकेश (उत्कल एक्सप्रेस) 25 से 27 तक और ऋषिकेश से पुरी तक चलने वाली ट्रेन 24 से 26 तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02320 आगरा कैंट कोलकाता को 27 मई को निरस्त किया गया है। ट्रेन संख्या 03168 आगरा कैंट कोलकाता 29 मई को निरस्त रहेगी। 

हवा की गुणवत्ता में सुधार
पश्चिमी धूल भरी हवा के कारण आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों की हवा की गुणवत्ता रविवार को खराब हो गई। रविवार को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार सूक्ष्म कण पीएम-2.5 कणों की मात्रा खतरनाक स्तर 500 को पार कर गई थी, लेकिन रात 2 बजे के बाद से हवा की गुणवत्ता में सुधार आना शुरू हो गया। 

सोमवार सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक धूल कणों की संख्या कम रही। शाम 5 बजे धूल कण रात के 500 के मुकाबले केवल 61 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक आ गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा। सोमवार को आगरा का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 214 रहा। रविवार के मुकाबले इसमें थोड़ी सी कमी आई। 

रविवार को धूल कणों की मात्रा 500 को पार कर गई थी, लेकिन सोमवार शाम को हवाओं के कारण गुणवत्ता में सुधार आया और पश्चिम से चलीं धूल भरी हवाएं भी थमीं। बीते साल मई के महीने में केवल एक दिन ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार हो पाया था, जबकि इस बार दो दिन, साल 2019 में भी दो दिन और साल 2018 में सबसे ज्यादा 8 दिनों तक आगरा की हवा खराब रही थी। 

देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा
शहर              एक्यूआई
भिवाड़ी              273
वाराणसी            233
मंडी गोविंदगढ़     217
आगरा             214
सिंगरौली            214

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed