{"_id":"59d0f7ab4f1c1bbf538b525f","slug":"worms-found-in-food-at-mathura-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा जंक्शन से खरीदी पेटीज में निकले कीड़े, छात्रों को हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा जंक्शन से खरीदी पेटीज में निकले कीड़े, छात्रों को हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की खानपान शाखा के लोग यात्रियों के स्वास्थ्य से खेल रहे हैं। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर खानपान की दुकान से खरीदी गई पेटीज में कीड़े निकले। कीड़े निकलने पर छात्रों ने हंगामा किया। मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बता दें कि चार दिन का अवकाश होने पर गाजियाबाद के एक मैनेजमेंट कॉलेज के छात्रों का दल मथुरा घूमने आया था। मथुरा से वापस गाजियाबाद जाने को छात्र मथुरा जंक्शन पहुंचे। जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर स्थित खानपान निरीक्षक कार्यालय के निकट खानपान की दुकान से छात्रों ने पेटीज खरीदी। पेटीज खाने लगे तो एक पेटीज में कीड़े निकले।
इस पर छात्रों ने हंगामा किया। रविवार को अवकाश होने के चलते कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर आशीष जिंदल नाम के छात्र ने दोपहर 1:50 बजे उप वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराई और अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। खानपान निरीक्षक अबना सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म की दुकान से खरीदी पेटीज में कीड़े निकलने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।