{"_id":"69fc1d00f54199383e005367","slug":"worm-found-in-vande-bharat-breakfast-irctc-orders-probe-after-viral-video-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: वंदे भारत के नाश्ते में निकला कीड़ा, क्या है हकीकत; आईआरसीटीसी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: वंदे भारत के नाश्ते में निकला कीड़ा, क्या है हकीकत; आईआरसीटीसी करेगी जांच
Thu, 07 May 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 10:32 AM IST
सार
वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए नाश्ते में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। आगरा रेल मंडल ने मामले की जांच के लिए आईआरसीटीसी को पत्र भेजकर पेंट्री कार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस में नाश्ते में कीड़ा निकलने के मामले की जांच आईआरसीटीसी करेगी। इसके लिए आगरा रेल मंडल की ओर से आईआरसीटीसी के मुख्य प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। जांच के बाद संबंधित ट्रेन की पेंट्री कार के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन दिन पूर्व वंदे भारत में सफर कर रहे परिवार ने इस मामले की शिकायत की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। ट्रेन में सफर कर रहे परिवार का कहना है कि प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की लापरवाही न सिर्फ सेवा गुणवत्ता पर सवाल उठाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में सफाई और खानपान व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि शिकायत को आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज दिया गया है।