फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Cancer Day Victory From Disease Story Quit Tobacco

विश्व कैंसर दिवस: हौंसले की जीत, ताजनगरी में एक साल में 3250 ने कैंसर से जीती जंग

Tue, 04 Feb 2020 11:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Feb 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
World Cancer Day Victory From Disease Story Quit Tobacco
हिंदुस्तान कॉलेज के शिक्षक डॉ. नवीन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
कैंसर जैसी बीमारी भी इनके हौंसले से हार गई। तंबाकू से तौबा की, इलाज लिया और जंग जीत गए। जिले में कैंसर के ऐसे 3250 मरीज हैं, जो पूरी तरह से ठीक होकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा कैंसर सोसाइटी के मुताबिक निजी चिकित्सकों के पास साल में करीब कैंसर के 7500 और एसएन मेडिकल कॉलेज में 1200-1500 नए मरीज आते हैं। इनमें फेफडे़, मुख, पित्त की थैली, खाने की नली, स्तन-बच्चेदानी के मुख के कैंसर के मरीज होते हैं। इस साल इनमें से 3250 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा पहली और दूसरी स्टेज के मरीज हैं। मुख के कैंसर के वही मरीज ठीक हुए, जिन्होंने शुरुआत में ही इलाज शुरू कराया और तंबाकू समेत अन्य नशा पूरी तरह से छोड़ दिया। 
विज्ञापन


पहली और दूसरी स्टेज के मरीज ज्यादा
औसतन साल में विशेषज्ञों के पास कैंसर के नए नौ हजार मरीज आते हैं, इनमें इलाज से करीब 3250 मरीज ठीक हुए हैं। कैंसर की पहली-दूसरी स्टेज वाले 80 फीसदी मरीज पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं।   - डॉ. संदीप अग्रवाल सचिव आगरा कैंसर सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

World Cancer Day Victory From Disease Story Quit Tobacco
डॉ सुरभि गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
ठीक होने का प्रतिशत 30-35 फीसदी
अंतिम स्टेज या फिर मर्ज बिगड़ जाने के बाद आने वाले मरीजाें को बचाना मुश्किल होता है। मुख कैंसर में तंबाकू समेत अन्य नशा छोड़ने और इलाज से कुल मरीजों में से 30-35 फीसदी तक ठीक हो रहे हैं। - डॉ. सुरभि गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक कैंसर रोग विभाग एसएन मेडिकल कॉलेज 

राजेश ने छोड़ा गुटखा, ऑपरेशन से हुए ठीक
धनौली निवासी राजेश शर्मा 30 साल से गुटखा खाते थे। मार्च 2014 में जबड़े में कैंसर की पता चला। चिकित्सकों ने तत्काल गुटखा बंद करने को कहा। अमल में लाया और दिसंबर में ऑपरेशन हुआ। तब से तंबाकू और किसी भी तरह के नशे को पूरी तरह से छोड़ दिया। पांच साल तक चिकित्सकीय निगरानी के बाद मर्ज पूरी तरह से ठीक हो गया है। 

52 साल के नरेश पाल किरावली के रहने वाले हैं। इनको बीड़ी पीने से गले में कैंसर हो गया। 2014 में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद 2010 तक एसएन के कैंसर रोग विभाग में इलाज चला। अब यह पूरी तरह से ठीक हैं। इनका कहना है कि चिकित्सक ने इलाज से पहले ही कहा था कि बीड़ी छोड़ोगे तभी कुछ फायदा होगा।
 

World Cancer Day Victory From Disease Story Quit Tobacco
कैंसर के मरीज - फोटो : अमर उजाला
इन्हें सलाम : शिक्षक दंपति ने 900 लोगों की तंबाकू छुड़वाई
आरबीएस कॉलेज में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू जैन और हिंदुस्तान कॉलेज के शिक्षक डॉ. नवीन गुप्ता तंबाकू के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। डॉ. नवीन गुप्ता बताते हैं कि उनके अभियान से प्रेरित होकर करीब 900 लोग तंबाकू छोड़ चुके हैं। उन्होंने देखा कि अधिकांश ऑटो चालक तंबाकू खाते हैं, इनमें कुछ को कैंसर भी हुआ। इनको प्रेरित किया और वे लोग आज तंबाकू पूरी तरह से छोड़ चुके हैं।


यह लक्षण आएं नजर तो हो जाएं सावधान
- स्तन या शरीर के किसी भाग में गांठ या फिर कठोरपन।
- आवाज बैठना, खांसी खत्म बंद न होना, खराश रहना।
- निगलने में दिक्कत, मूत्र त्याग की आदत में बदलाव।
- एकाएक वजन कम होना, कमजोरी, थकावट रहना।
- शरीर के किसी हिस्से से रक्तस्राव होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed