{"_id":"5f251cfc566b6972152ace2f","slug":"world-breastfeeding-week-breastfeeding-newborn-baby-after-wearing-mask-and-washing-hands","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्तनपान सप्ताह: कोरोना काल में नवजात को दें 'मातृत्व की शक्ति', स्तनपान कराते वक्त बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्तनपान सप्ताह: कोरोना काल में नवजात को दें 'मातृत्व की शक्ति', स्तनपान कराते वक्त बरतें सावधानी
Sat, 01 Aug 2020 01:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
विश्व स्तनपान सप्ताह
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विश्व स्तनपान सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया। इस मौके पर आगरा में सात अगस्त तक ‘स्वस्थ समाज के लिए स्तनपान का संकल्प’ थीम पर महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने कहा कि स्तनपान कराने से पहले माताएं मास्क लगाएं और हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।
सप्ताह शुरू होने से पहले सीएमओ कार्यालय में आशाएं और एएनएम से कहा गया कि वो प्रसूताओं को छह माह तक स्तनपान कराने के लिए कहें। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि गांवों में तमाम भ्रांतियां और रीति-रिवाज के चलते नवजात को पहले घंटे में स्तनपान नहीं कराती हैं, जबकि यह गाढ़ा दूध नवजात के लिए अमृत समान है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
उल्टी-दस्त में तत्काल पिलाएं ओआरएस
एसएन मेडिकल कॉलेज में ओआरएस सप्ताह के तहत बाल रोग विभाग में महिलाओं को जागरूक किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल ने कहा कि बच्चों को दस्त हो तो तत्काल ओआरएस का घोल पिलाएं। देरी करने से बच्चे की हालत खराब होने लगती है। डॉ. शिवप्रताप सिंह, डॉ. मधु नायक, डॉ. रामक्षितिज शर्मा मौजूद रहे।

Trending Videos
संक्रमण काल में एनजीओ की भूमिका सराहनीय
उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने शुक्रवार को वर्चुअल एनजीओ संवाद कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण काल में एनजीओ की भूमिका की सराहना की। मुख्य वक्ता आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि एनजीओ ने लॉकडाउन में जरूरतमंद महिला और बच्चों तक राहत सामग्री पहुंचाई। सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन पर ज्यादा जोर देना चाहिए।