फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workspace in lieu of Block Education Officers

डीएम के निर्देश के बाद खंड शिक्षाधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workspace in lieu of Block Education Officers
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कार्यरत विकास खंड से दूसरे विकास खंडों में भेजा गया है। बीएसए ने सभी को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इनके कार्यक्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में तैनात सभी खंड शिक्षाधिकारियों के क्षेत्र परिवर्तन किए गए हैं। वर्तमान में सुल्तानगंज विकास खंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल को किशनी, मैनपुरी में तैनात बीईओ रामशंकर कुरील को करहल, कुरावली में तैनात खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार को मैनपुरी विकास खंड के साथ ही नगर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बरनाहल के खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र कुमार को कुरावली, जागीर और नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी निभा रहे बीईओ मनींद्र कुमार को घिरोर, किशनी में तैनात सर्वेश यादव को बेवर, घिरोर में तैनात कौशल कुमार को जागीर, बेवर में तैनात अनुपम शुक्ला को सुल्तानगंज और करहल में तैनात ब्रजेंद्र स्वरूप निगम को बरनाहल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed