फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers staged protest demanding wage hike

मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम; मांग पूरी न होने तक काम बंद रखने का ऐलान

Sun, 11 Oct 2026 01:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 01:36 PM IST
सार

मजदूरों को माैजूदा समय में नाै रुपये प्रति बोरी मजदूरी मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति बोरी करने की मांग है। मजदूरों ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक अछनेरा गल्ला मंडी में कोई मजदूर काम नहीं करेगा। इसके चलते मंडी में किसान परेशान रहे।

विज्ञापन
Workers staged protest demanding wage hike
मांगों लेकर धरना देते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा गल्ला मंडी में मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार दोपहर को आक्रोशित मजदूरों मंडी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मजदूर मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में उन्हें नाै रुपये प्रति बोरी मजदूरी मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति बोरी करने की मांग है। मजदूरों ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक अछनेरा गल्ला मंडी में कोई मजदूर काम नहीं करेगा। इसके चलते मंडी में किसान परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज से आए किसानों को अपनी धान और अन्य फसल बेचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग़ल्ला मंडी में पैदा हुए इस गतिरोध को सुलझाने के लिए व्यापार मंडल के महामत्री नरेंद्र कुमार बिन्दल ने मजदूर संगठन के भाहव सिंह से शाम तक का समय मांगा है। शाम को व्यापारियों और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक होनी तय हुई है। वही मंडी सचिव संजय पचहेरा ने बताया है मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने के लिए हड़ताल की है। व्यापारी और मजदूरों को एक साथ बैठाकर वार्ता की जाएगी। जल्द समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed