फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers get ready for the assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Workers get ready for the assembly elections
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की बैठक बेवर में जीटी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा भाजपा झूठ का सहारा लेकर देश का इतिहास बदल रही है। भाजपा भ्रामक तथ्यों को पेश करके जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का किसान, युवा, बेरोजगार सभी परेशान है। भाजपा सरकार नौकरी देने की जगह नौकरी छीन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। भाजपा की जन विरोधी नीतियों की जानकारी गांव-गांव जाकर लोगों को दें। ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करें। बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाए। अभियान चलाकर गंाव गंाव लोगों से संपर्क किया जाए। रघुनंदन कठेरिया, पंकज सक्सेना, रामस्वरूप, राजेंद्र सिंह, साहब सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, रामप्रकाश सिंह, देवेंद्र लोधी, सतेंद्र सिंह राजपूत, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed