बजट के अभाव में दम तोड़ रहीं योजनाएं: आगरा में 250 TTSP टंकियां...तो अग्निशमन केंद्र से लेकर अधूरे पड़े पुल
आगरा में बजट के अभाव में सरकारी योजनाएं दम तोड़ रहीं हैं। यहां 250 TTSP टंकियां...तो अग्निशमन केंद्र से लेकर पुल तक अधूरे पड़े हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में 11 परियोजनाएं बजट के अभाव में दम तोड़ रही हैं। 6 साल से 250 टीटीएसपी बंद हैं। इनके रखरखाव व मरम्मत के लिए धन नहीं मिला। अग्निशमन केंद्र से लेकर पुल निर्माण, चौड़ीकरण शुरू नहीं हो सका। कहीं आठ साल, तो कहीं 4 महीने से काम बंद है।
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हर माह 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की समीक्षा होती है। जिलाधिकारी 50 लाख से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा करते हैं। हर माह समीक्षा और धन आंवटन के लिए पत्राचार के बावजूद बंद पड़ी योजनाएं चालू नहीं हो पा रहीं हैं। कई योजनाएं अधूरी हैं।
यह भी पढ़ेंः- Mathura News: बच्चे की गैर इरादतन हत्या के दोषी को 10 साल की जेल, साथ ही 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
योजनाओं को पूर्ण करने की मियाद भी खत्म हो चुकी है। धन अभाव में सबसे ज्यादा जल निगम की पांच योजनाएं प्रभावित हैं। इनके अलावा यूपीआरएनएसएस, राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, सेतु निगम, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन की योजनाएं भी बजट के इंतजार में दम तोड़ रही हैं।
यह भी पढ़ेंः- टूंडला रेलवे स्टेशन: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 215 लोग, पुलिसकर्मी भी शामिल, वसूला गया जुर्माना
धन के अभाव में बंद योजनाएं
- ताजगंज क्षेत्र में शिल्प पर्यटन ग्राम का निर्माण
- राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर व बाल गृह शिशु
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में 40 नग आवास
- किरावली में अग्निशमन केंद्र की स्थापना
- फतेहाबाद में मडयाना में पुलिस आवास
- फतेहाबाद के राम नगर में नाले का निर्माण
- फतेहाबाद क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र का निर्माण
- औद्योगिक आस्थान नुनिहाई का उच्चीकरण
- बिचपुरी में ग्राम विकास संस्थान की मरम्मत
- 250 टीटीएसपी टंकियों का निर्माण व मरम्मत
- कुबेरपुर में इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर
यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
इन पुलों का चौड़ीकरण अधूरा
- रावली मंदिर से कलेक्ट्रेट के बीच आरओबी 157 का चार लेन चौड़ीकरण
- हीरालाल प्याऊ से पनवारी मार्ग पर अंडरब्रिज 507 का दो लेन चौड़ीकरण
शासन से मांगा है धन
धन के अभाव में जो योजनाएं बंद हैं, उनकी प्रगति की समीक्षा की गई है। कितना बजट मिला। कितना खर्च हुआ। योजनाएं पूर्ण कराने के लिए शासन से धन की मांग की गई है। -नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी