{"_id":"64c7cd424eb22aafcc07de56","slug":"two-hundred-people-caught-traveling-without-ticket-in-train-during-checking-at-tundla-railway-station-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला रेलवे स्टेशन: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 215 लोग, पुलिसकर्मी भी शामिल, वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला रेलवे स्टेशन: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 215 लोग, पुलिसकर्मी भी शामिल, वसूला गया जुर्माना
Mon, 31 Jul 2023 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:33 PM IST
सार
फिरोजाबाद में टूंडला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते 215 लोग पकड़े गए। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। इनसे दो लाख से अधिक से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आने वाले टूंडला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे के सहायक यातायात प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां गोमती एक्सप्रेस, गरीब रथ और पूर्वा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। चेकिंग के चलते बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान कई यात्रियों ने भागने का प्रयास किया, किंतु साथ चल रही जीआरपी व आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते यात्रियों के अलावा कई पुलिसकर्मी भी पकड़े गए। बिना टिकट पकड़े गए 215 यात्रियों से एक लाख 32 हजार 623 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
एटीएम शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान कई पुलिसकर्मी भी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। वह जुर्माना देने में आनाकानी कर रहे थे। जब उनके परिचय पत्र जमा कराए जाने एवं उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। तब उन्होंने जुर्माना देकर टिकट बनावाया।