फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work given to 52694 workers under MNREGA scheme: CDO

52694 श्रमिकों को मनरेगा योजना में दिया गया काम: सीडीओ

Wed, 30 Jun 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Work given to 52694 workers under MNREGA scheme: CDO
-मनरेगा योजना के तहत तालाब में काम करते मनरेगा श्रमिक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना महामारी के चलते शहरों से लौटे प्रवासी श्रमिकों की आजीविका का प्रबंध गांवों में किए जाने के उद्देश्य से बुधवार को 52694 श्रमिकों को मनरेगा योजना में काम दिलाया गया। मिशन 50 हजार प्लस के तहत श्रमिकों को काम दिए जाने का अभियान सफल रहा। अभी तक जिले में 36 हजार श्रमिकों को एक दिन में काम किए जाने का रिकार्ड रहा है। बुधवार को इसकी शुरुआत शिकोहाबाद ब्लॉक के गांव गलामई में सीडीओ चर्चित गौड़ की उपस्थिति में नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान तालाब किनारे पौधारोपण भी किया गया। गांव में 2.99 लाख कीमत से तालाब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। गलामई में 118 श्रमिकों का काम दिया गया। मनरेगा मुख्यालय के एपीओ रामविलास दोहरे ने बताया कि अभी तक 36 हजार मनरेगा श्रमिकों को एक दिन में काम दिए जाने का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed