{"_id":"6a2f8ab6175e8799bb0c1139","slug":"work-from-home-job-scam-costs-agra-woman-5-25-lakh-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोजाना सात हजार रुपये की कमाई, महिला को दिया ऐसा ऑफर; इस तरह हो गई 5.25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोजाना सात हजार रुपये की कमाई, महिला को दिया ऐसा ऑफर; इस तरह हो गई 5.25 लाख की ठगी
Mon, 15 Jun 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:46 AM IST
सार
आगरा की एक महिला को व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 5.25 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना दिया। रकम निकालने के नाम पर बार-बार पैसे जमा कराने के बाद जब ठगों ने तीन लाख रुपये और मांगे, तब पीड़िता को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर घर बैठे नौकरी का झांसा देकर एक महिला से 5.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि प्राथमिकी तीन माह बाद दर्ज की गई है।
न्यू आगरा क्षेत्र की शिखा चोपड़ा को 7 फरवरी को एक व्हाट्सएप संदेश मिला था। इसमें प्रतिदिन तीन से सात हजार रुपये कमाने का भरोसा दिया गया। उन्हें एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। सहमति के बाद उन्हें ''अमेजॉन बी 2 वाई'' नामक एक टेलीग्राम समूह से जोड़ा गया। शुरुआत में छोटे खरीद आदेशों पर पैसे लगाने के लिए कहा। उनसे 19,999 रुपये, 36,999 रुपये और 78,989 रुपये के खरीद आदेशों में रकम जमा कराई गई।
जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो खाता बंद होने का बहाना बनाकर उनसे एक बार 1,58,999 रुपये और दूसरी बार 2,30,638 रुपये जमा कराए गए। निकासी के समय साख अंक (क्रेडिट स्कोर) कम होने की बात कहकर भुगतान अस्वीकार कर दिया गया। अपराधियों ने तीन लाख रुपये और मांगे। इससे उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर अपराध आदित्य सिंह ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आने की सलाह दी है। पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें रकम भेजी गई है।