{"_id":"5c53195cbdec220c2959d84a","slug":"women-voters-increased-than-men-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 64 हजार से अधिक मतदाता बढ़े, महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 64 हजार से अधिक मतदाता बढ़े, महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
Thu, 31 Jan 2019 09:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक जनवरी 2019 के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 64 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं।
इसमें पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। सबसे अधिक मतदाता आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। महिला मतदाताओं की संख्या भी इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़ी है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चला। इस बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। अभियान के खत्म होने के बाद स्थानीय निर्वाचन विभाग ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची तैयार कर ली है।

इसमें सबसे अधिक मतदाता आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। फतेहाबाद, खेरागढ़ और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या ठीकठाक बढ़ी है। बाह में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं।
जिले में पुरुषों की तुलना में 5,835 महिला मतदाता बढ़ी हैं। सबसे अधिक आगरा छावनी में महिला मतदाता बढ़ी हैं। यहां महिला मतदाता 4,745 और पुरुष मतदाता 4,297 बढ़े हैं।
एत्मादपुर में 4,253 महिला व 3,896 पुरुष, दक्षिण में 3,066 महिला व 2,262 पुरुष, उत्तर में 2,835 महिला व 2,073 पुरुष, ग्रामीण में 4,464 महिला व 4,114 पुरुष, फतेहपुर सीकरी में 3,391 महिला व 2,826 पुरुष, खेरागढ़ में 4,079 महिला व 4,179 पुरुष, फतेहाबाद में 4,930 महिला व 3,901 पुरुष तथा बाह विधानसभा क्षेत्र में 3,219 महिला व 1,599 पुरुष मतदाता बढ़े हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या
| विधानसभा क्षेत्र | कुल मतदाता | बढ़े मतदाता |
| एत्मादपुर | 4,24,919 | 8,169 |
| छावनी | 4,36,112 | 9,063 |
| दक्षिण | 3,54,181 | 5,350 |
| उत्तर | 4,00,359 | 4,929 |
| ग्रामीण | 4,00,296 | 8,598 |
| सीकरी | 3,43,452 | 6,224 |
| खेरागढ़ | 3,17,574 | 8,273 |
| फतेहाबाद | 3,06,171 | 8,840 |
| बाह | 3,25,470 | 4,832 |
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2019 के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।