{"_id":"66a40d72f39c721ebb06bdd7","slug":"women-related-complaints-should-be-handled-with-sensitivity-kasganj-news-c-175-1-mt11003-118578-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संवेदनशीलता के साथ निपटाई जाएं महिला संबंधी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संवेदनशीलता के साथ निपटाई जाएं महिला संबंधी शिकायतें
Sat, 27 Jul 2024 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया। महिला संबंधी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने महिला बीट कर्मचारियों, महिला हेल्प-डेस्क व एंटी रोमियो टीम को निर्देशित किया कि थाना पर आने वाली महिलाएं/युवतियों की शिकायतों को संवेदनशीलता, सम्मान पूर्वक सुना जाए। उनकी परेशानियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
एंटी रोमियो टीम को बताया गया कि बालिकाओं के स्कूल, कालेजों, बाजार, मंदिर आदि ऐसे स्थान जहां महिला/युवतियों का आवागमन अधिक हो तो वहां सक्रियता के साथ बीट में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का पालन किया जाए। महिला बीट कर्मियों की बीट बुक को चैक किया गया। इसके बाद भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार एवं पुलिस लाइन कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीनस्थों को साफ सफाई के निर्देश दिए।