{"_id":"66779dd23269b3a5930e2498","slug":"women-molested-in-pool-party-police-arrested-six-accused-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पूल पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पूल पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:30 AM IST
सार
आगरा में पूल पार्टी के दौरान महिलाओं से छेड़खानी की गई थी। इस मामले में पंजाबी समाज ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Agra: पूल पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दयालबाग स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में डिनर और पूल पार्टी के लिए गए एक व्यापारी परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट मामले में शुक्रवार को पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोपहर में पंजाबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड से मिलकर पुलिस पर लचर कार्रवाई का आरोप लगाया था।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि टेढ़ी बगिया निवासी शिवम, ट्रांस यमुना कॉलोनी के राहुल चौधरी, आदित्य गोयल, दुर्गा कॉलोनी निवासी विष्णु परमार, अमन परमार और सीतानगर के वैभव को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात को ढाबा संचालक का परिवार महिलाओं व रिश्तेदारों के साथ दयालबाग स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में डिनर के लिए गया था। वहां पूल पार्टी के दौरान बवाल हुआ था।
व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित को ही रातभर हवालात में बंद रखा। शुक्रवार को उन्हें हवालात से छोड़ा और कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से पंजाबी समाज में रोष व्याप्त हो गया। शनिवार को पंजाबी विरासत बैनर तले पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड को आपबीती सुनाई। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी सिटी को जांच के आदेश दिए। डीसीपी सिटी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।