फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women increased respect in BJP government

Agra News: भाजपा सरकार में महिलाओं का बढ़ा सम्मान

Sat, 28 Oct 2023 07:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Oct 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Women increased respect in BJP government
भाजपा सरकार में महिलाओं का बढ़ा सम्मान
विज्ञापन


- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गिनाई उपलब्धियां



संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। ब्लाक सभागार में करहल विधानसभा की भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन संपन्न हुआ। भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान तेजी से बढ़ा है।

जिला पंचायत अलीगढ़ की अध्यक्ष विजय कुमारी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारें महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने संसद के पांच दिन के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास कराया। संसद की पुरानी इमारत में शुरू हुई यह लड़ाई संसद की नई इमारत में लिखी गई। मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देकर महिलाओं को सम्मान दिया। यह बिल पिछले 27 साल से लटका हुआ था। महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि मुस्लिम महिला विधेयक के अंतर्गत तीन तलाक को दंडनीय अपराध लागू करके भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया। तत्काल तीन तलाक देने वाले पति को अधिकतम तीन साल तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान किया गया है। मजिस्ट्रेट को पीड़िता का पक्ष सुनने के बाद सुलह कराने और जमानत देने का अधिकार दिया गया है। मुकदमे से पहले पीड़िता का पक्ष सुनकर मजिस्ट्रेट आरोपी को जमानत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन में अपने अंतिम भाषण में कहा कि दोनों सदनों में अब तक 7500 से अधिक जन प्रतिनिधियों ने काम किया है। जबकि महिला प्रतिनिधियों की संख्या करीब 600 रही है। महिलाओं के योगदान ने सदन की गरिमा बढ़ाने में मदद की है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी, कार्यक्रम संयोजक अमृता चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। नीतू चौहान, शिवानी शाक्य, विमला राजपूत, ब्लाक प्रमुख घिरोर सत्यपाल सिंह यादव, चेयरमैन बरनाहल शशि गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, विस्तारक नारायण शुक्ला, अनीता राजपूत, पूनम चौहान, अरुणा चौहान, शीतल चौहान, सीमा चौहान, पूनम राठौर, अर्चना गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed