फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women empowerment firozabad,netaji express,netaji express tundla,netaji express tundla junction,netaji expressstaff,netaji express staff,netaji express women staff

विश्व महिला दिवस पर नेताजी एक्सप्रेस की सारथी बनीं नारी शक्तियां

Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
women empowerment firozabad,netaji express,netaji express tundla,netaji express tundla junction,netaji expressstaff,netaji express staff,netaji express women staff
टूंडला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टूंडला रेलवे स्टेशन से नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस (कालका मेल) को संचालित कर महिला रेल कर्मियों ने नई कड़ी जोड़ दी। ट्रेन में लोको पायलट से लेकर गार्ड, टीटीई एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों में पूरी तरह से महिलाएं रहीं।
विज्ञापन

ट्रेन के संचालन के लिए एनसीआर कॉलेज से एनसीसी कैडेट भी स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने महिला स्टाफ को गुलाब को फूल देकर सम्मानित किया। इस दौरान ट्रेन लेकर कानपुर जा रहीं लोको पायलट अर्चना सिंह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत ही खास है। आज मुख्य लोको पालयट बनकर उन्होंने समाज की सभी महिलाओं को ये संदेश दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

ये महिलाएं स्टाफ में रहीं शामिल
टूंडला। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस में मुख्य लोको पायलट अर्चना सिंह, असिस्टेंट लोको पालयट निधि शुक्ला, चेकिंग स्टाफ में पुष्पा देवी, चन्द्रवती देवी, भगवानश्री, गॉर्ड स्टाफ में आरती कुमारी, आरपीएफ स्टाफ में नेहा, बबिता, नेहाराज आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सशक्त संदेश : डीटीएम
टूंडला। महिलाओं के लिए बहुत ही खास दिन है। इस मौके पर महिला रेलकर्मियों के स्टाफ ने कानपुर तक ट्रेन को संचालित कर पुरुष प्रधान देश में मिशाल पेश की है। -जे संजय कुमार, डीटीएम टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed