{"_id":"5ecd4c2313bee362f6127019","slug":"woman-withdrew-the-complaint-against-police-inspector-after-panchayat-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में पंचायत के बाद युवती ने दरोगा के खिलाफ शिकायत वापस ली, दुष्कर्म का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में पंचायत के बाद युवती ने दरोगा के खिलाफ शिकायत वापस ली, दुष्कर्म का लगाया था आरोप
Wed, 27 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली आगरा की युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। दोनों के परिवार के लोगों ने थाने में पंचायत की। इसमें समझौता होने के बाद युवती चली गई।
सिकंदरा क्षेत्र की युवती का पति से तलाक का केस चल रहा है। युवती की सहेली का भाई दिल्ली पुलिस में दरोगा है। वह केस में पैरवी के लिए युवती की मदद कर रहा था।
युवती ने आरोप लगाया कि दरोगा घर आने के दौरान शादी का दबाव बना रहा था। उसने मना कर दिया। इस पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी धमकी की वजह से शिकायत नहीं कर सकी।

घर में घुसकर की थी तोड़फोड़
सोमवार को दरोगा ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को पकड़ लिया था। देर रात दोनों के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने पंचायत की। इसमें दरोगा ने अब उससे नहीं मिलने आने को कहा। इसके बाद युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के परिवार के लोगों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया। युवती ने लिखित शिकायत नहीं की है। उसने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों को जाने दिया गया।