{"_id":"675f39ee3f41737d03098fe4","slug":"woman-taking-out-money-from-pocket-caught-in-cctv-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125077-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेब से पैसे निकालती महिला सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेब से पैसे निकालती महिला सीसीटीवी में कैद
Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में शाम 5 बजे एक दुकान पर खड़े युवक की जेब से रुपए निकालकर महिला का रफूचक्कर हो गई। उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
कस्बे के चंदन चौक में पैकेट बंद घी व दूध का थोक कारोबार करने वाले लवी वशिष्ठ बाजार में तकादा कर रहे थे। उनकी जेब में 35 हजार रुपए रखे थे। कटरा बाजार में वह एक दुकानदार से बात कर रहे थे, उनके पीछे एक महिला शाल ओढ़े खड़ी थी। वह बात करने में मशगूल थे तभी महिला उनकी जेब से 35 हजर रुपए निकालकर रफूचक्कर हो गई।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कुछ देर बाद लवी ने अपनी जेब में हाथ डाला तो रुपए गायब देखकर उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की काफी देर तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस को संबंधित घटना की तहरीर दी गई है। महिला का फोटो भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर शिनाख्त के लिए वायरल किया है।