फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman standing by roadside struck by car dies

Agra News: सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दाैरान माैत; हादसे के बाद भाग गया चालक

Thu, 23 Jul 2026 10:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 10:37 PM IST
सार

आगरा में सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। 

विज्ञापन
Woman standing by roadside struck by car dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के गल्ला मंडी के सामने फिरोजाबाद रोड पर बृहस्पतिवार को मथुरा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला में टक्कर मार दी। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव कनवाड़ा थाना खेरगढ़ निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि मां पुष्पा देवी पत्नी मनीराम और पत्नी के साथ बाइक से बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे खेरिया मोड़ स्थित दरगाह जा रहा था। रास्ते में गल्ला मंडी के सामने फल खरीदने के लिए रुके। वह सड़क के दूसरी ओर फल लेने चला गया, जबकि मां हाईवे किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने मां पुष्पा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed