फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman's jewellery was robbed on  pretext of selling jun In Agra police arrested accused

Agra News: कबाड़ बेचने के बहाने महिला के गहने लूटे, विरोध पर दांत से काटी अंगुली; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 09:03 AM IST
सार

आगरा में कबाड़ बेचने के बहाने महिला के गहने लूटे। विरोध पर दांत से अंगुली काट ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
woman's jewellery was robbed on  pretext of selling jun In Agra police arrested accused
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक कबाड़ खरीदने के बहाने एक घर में घुस गया। अकेली महिला को पकड़ लिया। उनसे गहने लूट लिए। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मगर, उसने महिला की अंगुली दांत से काट ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कुआं वाली गली, स्टेशन रोड निवासी अफसाना मंगलवार दोपहर को घर में अकेली थीं। मोहल्ले में एक कबाड़ी आया। वह कबाड़ बेचने के लिए आवाज लगाने लगा। अफसाना घर के बाहर आ गईं। कबाड़ी पहले भी मोहल्ले में आ चुका था। इस कारण उससे कबाड़ खरीदने की बात करने लगी। बहाने से कबाड़ी घर के अंदर आ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि अफसाना को पकड़ लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कुंडल और चेन लूट ली। अफसाना ने हिम्मत दिखाई। आरोपी को पकड़ लिया। मगर, आरोपी अंगुली काटकर भाग गया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। हाल में प्रकाश नगर में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed