फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman's father has lodged a report in Kotwali Nagar

UP: शादीशुदा महिला को क्या पता था... एक व्हाट्सएप कॉल तबाह कर देगी उसकी जिंदगी; ऐसी साजिश न बच सकी वो

Wed, 01 May 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 12:49 PM IST
सार

विवाहिता के पास व्हाट्सएप कॉल आया। आरोपी ने दोस्ती करने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
woman's father has lodged a report in Kotwali Nagar
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा में एक महिला को व्हाट्सएप कॉल की गई। फ्रेंडशिप का दबाव बनाया गया। जब महिला ने मना कर दिया तो कॉल करने वालों ने उसके फोटो एडिट कर अश्लील बनाए और सोशल मीडिया के माध्यम से ससुराल वालों को टैग कर दिए। महिला के पिता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

पिता ने बताया कि उसकी विवाहित पुत्री के नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 27 अप्रैल को कॉल की। उसने दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। जब पुत्री ने इन्कार कर दिया तो वह नाराज हो गया और पुत्री से एक लाख रुपये की मांग रख दी। धमकाया कि यदि रुपये नहीं दिए तो तेरे गंदे फोटो बनाकर वायरल कर बदनाम कर दूंगा। बेटी ने इस धमकी को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुत्री के फोटो कहीं से प्राप्त कर लिए और एडिट कर अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी से मेरी पुत्री व उसके ससुरालीजन व मेरे परिवार वालों को टैग करते हुए वायरल कर दिए। इससे मेरी पुत्री की काफी बदनामी हुई है। उसके वैवाहित जीवन में अशांति फैल गई है। इस पूरी घटना से मेरी पुत्री अवसाद में है। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। व्हाट्सएप नंबर संचालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed