{"_id":"650d273afad8e095be0a0aa5","slug":"woman-s-dead-body-found-in-millet-field-clothes-in-disarray-family-shocked-to-see-condition-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाजरे के खेत में मिला महिला का शव, कपड़े अस्त व्यस्त और...; हालत देख कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाजरे के खेत में मिला महिला का शव, कपड़े अस्त व्यस्त और...; हालत देख कांप गए घरवाले
Fri, 22 Sep 2023 11:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:03 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी में बीती रात गायब हुई महिला का शव आज सुबह बाजरे के खेत में पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत शाम गायब हुई महिला का शव आज सुबह 6 बजे करीब बाजरा के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाजार के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन वृद्ध महिला के साथ लूट व दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुरियारी की है। गांव चुरियारी निवासी वृद्ध महिला विगत दिवस गुरुवार को प्रातः किसान मोहन सिंह उर्फ़ बनिया के खेत में बाजार की मजदूरी करने गई थी, तभी से घर वापस नहीं लौंटी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
थाना सीकरी में महिला के गुम होने की तहरीर दी गई थी। आज सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन
वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं परिजनों का आरोप है कि महिला की लूट व दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वत किया है कि घटना में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विसरा सुरक्षित
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि वृद्धा का शव खाली जमीन पर पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन की तहरीर पर हत्या और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें तेजपाल नामक व्यक्ति को नामजद किया गया है। जिस जमीन पर शव मिला, वह तेजपाल की है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
,