{"_id":"5cb218fcb4676f0dfa810460253f4526","slug":"woman-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया हाईवे जाम
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव की समस्या से आजिज आए लश्करपुर, मुगल रोड के लोगों ने सुल्तागंज चौराहा पर जाम लगाकर हंगामा किया। मुगल रोड स्थित एक कार वर्कशॉप द्वारा नाले पर अतिक्रमण किए जाने से नाला चोक हो गया है। इससे गलियों में गंदा पानी भरने पर लोगों में काफी रोष था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने महिलाओं पर लाठी भी फटकारी। इससे प्रदर्शनकारियों का रोष और भड़क गया। मौके पर पहुंचे सीओ हरीपर्वत ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
लोगों ने गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे सुल्तागंज चौराहा पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक उन्होंने वाहनों की रफ्तार थाम दी। हाईवे पर एक तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की काफी कोशिश की। प्रदर्शनकारियों से तीखी झड़प भी हो गई। मगर, प्रदर्शनकारी समस्या का समाधान बिना हुए हटने को तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठी फटकारना शुरू कर दिया। लोगों का आक्रोश और भड़क गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ हरीपर्वत एके सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे बाद हाईवे पर ट्रैफिक सुचारु हो पाया।
हटाया अतिक्रमण
जाम खुलवाने के बाद सीओ ने नगर निगम अधिकारियों से बात की। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार वर्कशॉप के स्लैप को तोड़कर नाला साफ किया। लोगों का कहना है कि वर्कशॉप की वजह से मुगल रोड पर काफी जाम भी रहता है। सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इस पर पुलिस ने वर्कशॉप के सामने रोड पर खड़े वाहनों को भी उठवा लिया।