{"_id":"6366b346b9b6f808f60823ba","slug":"woman-returning-from-court-was-assaulted-and-injured-kasganj-news-agr552508149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से तारीख करके लौट रही महिला की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से तारीख करके लौट रही महिला की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोर्ट में लंबित तलाक की तारीख की पेशी कर लौट रही महिला को उसके पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीओ से की। सीओ ने घटना का संज्ञान में लेते हुए महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पति के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया गया है।
दो नवंबर को मोहल्ला नवाब निवासी भावना शर्मा जनपद न्यायालय से तलाक की तारीख करके लौट रही थी। महिला का आरोप है कि वापस लौटने के दौरान उसका पति अमन अवस्थी, ननद अलका अवस्थी, ससुर अनिल निवासी साकेत बिहार कालोनी सासनी गेट अलीगढ़ तथा दो अन्य व्यक्तियों ने श्रीगणेश इंटर कालेज के पास उसे घेर कर रोक लिया। साथ ही लात घूसों से उसकी पिटाई किए। महिला ने अपने बचाव में शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख आरोपीगण उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत सीओ से की। सीओ अजीत चौहान ने पीड़िता से तहरीर लेकर कासगंज थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पति सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।