{"_id":"652f8de93a282e0d54094830","slug":"woman-reached-thana-and-accused-her-inlaws-of-harassing-her-in-agra-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चीखते हुए थाने पहुंची महिला...कहीं ऐसी बातें कि सुनकर सन्न रह गए लोग, खड़े सुनता रहा पति; बोलती हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चीखते हुए थाने पहुंची महिला...कहीं ऐसी बातें कि सुनकर सन्न रह गए लोग, खड़े सुनता रहा पति; बोलती हुई बंद
Wed, 18 Oct 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:19 PM IST
सार
आगरा में चीखते हुए थाने पहुंची महिला ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने उसे न सिर्फ प्रताड़ित करने बल्कि पागल घोषित करने की बात कही। इस दौरान पति खड़ा सुनता रहा उसकी बोलती नहीं खुली।
विज्ञापन
UP: चीखते हुए थाने पहुंची महिला...कहीं ऐसी बातें कि सुनकर सन्न रह गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह-सुबह दंपती थाने पहुंचे। महिला चीखती रही कि मैं पागल नहीं हूं। कहा कि मेरे पति और ससुराल के लोग मुझे मानसिक प्रताड़ित करते हैं। मुझे मारते हैं। मेरा बच्चा मुझे नहीं देते हैं। मुझे पागल घोषित करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कानून गोयन मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली शिवांगी गोस्वामी को बुधवार की सुबह 112 नंबर पुलिस थाने लेकर पहुंची। पुलिस उनके साथ पति कुलदीप पुरी गोस्वामी को भी लेकर आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। घर पर मारते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बेरहम मां: बिना बताए की शादी...अब पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंका; सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
विज्ञापन
बताया कि सास कुसुमलता मारती है। ननद मुझे मेरे बच्चे के साथ नहीं रहने देती। वह चीख रही थी। कहती रही कि मेरे ससुराल वाले मुझे पागल घोषित करना चाहते हैं। लेकिन मैं पागल नहीं हूं। ये लोग मुझे बहुत प्रताड़ित करते हैं। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।