फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman posters of House for sale put up at home after dispute with neighbor in Agra

आगरा: पड़ोसी से विवाद के बाद घर पर लगाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 May 2022 11:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 11:29 PM IST
सार

महिला ने अपने पड़ोसी पर मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया है। कई झगड़ा हो चुका है, जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया। 

विज्ञापन
woman posters of House for sale put up at home after dispute with neighbor in Agra
मकान के बाहर खड़ी पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के शिवा कुंज में एक परिवार ने अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। मामले में ट्वीट भी किया गया। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए। मामला पड़ोसी से विवाद का निकला। अब पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


केके नगर स्थित शिवा कुंज की रहने वाली रंजना भदौरिया एक अस्पताल में आया का कार्य करती हैं। पति विनोद भी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले मकान बनवाया था। आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन

पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप 

घर के बाहर कभी पानी फैला देते हैं तो कभी ईंट फेंक देते हैं। विरोध पर झगड़ा करने लगते हैं। चार मई को पति और उनके साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई  नहीं हुई। छह बार झगड़ा हो चुका है। इस कारण बेटे शिवांकर को पुलिस थाने में बैठा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों का रिश्ता लेकर कोई आता है तो पड़ोसी झगड़ने लगते हैं। इससे कोई रिश्ता तय नहीं करता है। इस कारण उन्होंने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया। इस मामले में मंगलवार को ट्वीट किया गया। इस पर एसपी सिटी विकास कुमार जांच के लिए पहुंचे।

जांच कर होगी कार्रवाई

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि रंजना का पड़ोसी महिला नगमा से गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पास मामला पहुंचा था। पुलिस ने मेडिकल कराया। मगर, किसी ने तहरीर नहीं दी। इसके बाद ही रंजना ने घर पर पोस्टर लगाया है। उन्हें समझाया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, नगमा ने पुलिस को बताया कि रंजना के पति पर एक लोडर वाहन है। वह लोडर को घर के बाहर लगा रहे थे। इस दौरान उनके भाई को लोडर से बैक करते समय मामूली चोट लगी थी। इसका विरोध करने पर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed