फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman murdered over fodder cutting dispute, two accused arrested

Agra News: चारा काटने के विवाद में हुई थी महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered over fodder cutting dispute, two accused arrested
कासगंज। गंजडुंडवारा कस्बा से एक महिला पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी। उसकी गला दबाकर खेत पर हत्या कर दी गई। मामले में पुत्र ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि खेत से चारा काटने के विवाद में महिला की हत्या की गई थी। गंजडुंडवारा के मोहल्ला सुदामापुरी से महिला पुष्पा पांच जनवरी की शाम अपने पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। चारा काटते समय दो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन को महिला का शव खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाकर हत्या स्पष्ट हुआ। मामले के पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को आरोपी राजेश निवासी कैनाल रोड गंजडुंडवारा और रक्षपाल सिंह निवासी मोहल्ला सुदामापुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला खेत से चारा काट लेती थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक महिला की उतारी गई पायल को बरामद कर लिया। सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने खेत से चारा कट लेने के विवाद में महिला की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed