फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered, husband arrested

धारदार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
woman murdered, husband arrested
सहावर (कासगंज)। सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव उधन्नपुर में शनिवार सुबह महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव घर से सौ मीटर दूर खेत के समीप फेंक दिया। एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पत्नी को पुत्र प्राप्ति नहीं हो रही थी और पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सहावर पुलिस को सूचना मिली कि गांव उधन्नपुर में सुषमा (28) पत्नी गीतम सिंह की हत्या कर दी गई है। सूचना पर सहावर थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। इधर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल सिसोदिया भी घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंच गए। महिला का लहूलुहान शव एक खेत के समीप मिला। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मामले में एसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। इधर दोपहर बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया। मृतका के परिजन सहावर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने मृतका के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई सत्यप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसके सुषमा के तीन पुत्रियां पूर्व में हुईं। दो की मृत्युु हो गई। अब तीन साल की एक और पुत्री है। कोई पुत्र नहीं है। बहन के पुत्र नहीं हो रहा था। इसलिए बहनोई उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। इसके अलावा बहनोई के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसी के चलते सुषमा की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। भाई ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जा रही है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed