{"_id":"61c1b06145b0fe712443e534","slug":"woman-molested-by-three-men-at-nadrai-bridge-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पिकनिक मनाने नदरई पुल पर गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर शोहदों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पिकनिक मनाने नदरई पुल पर गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर शोहदों ने पीटा
Tue, 21 Dec 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
कासगंज में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला अपने सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं, तभी उसके साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के हजारा नहर नदरई पुल पर पिकनिक मनाने गई महिला से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले में महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को महिला अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए हजारा नहर नदरई पुल पर गई हुई थी। वहां पुल पर घूमते समय तीन शोहदों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। महिला ने शोहदों की इस हरकत का विरोध किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीटा
विरोध करने पर शोहदों ने महिला को पीट दिया। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने घटना की तहरीर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपेंद्र निवासी सिनौली खुर्द दादों एवं उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।