{"_id":"6117c2878ebc3ee02773c0a1","slug":"woman-missing-after-her-suicide-threat-video-goes-viral-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: वीडियो में रोते हुए महिला ने कही आत्महत्या करने की बात, फिर अचानक हो गई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: वीडियो में रोते हुए महिला ने कही आत्महत्या करने की बात, फिर अचानक हो गई लापता
Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला का वीडियो, कोतवाली पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
वीडियो बनाकर लापता हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में पति से चल रहे विवाद से परेशान एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ कहीं लापता हो गई। उसने घर से जाने से पहले अपने कुछ वीडियो भी बनाए हैं। इनमें वह खुदकुशी की बात कह रही है। बच्चों से अपना ख्याल रखने को कह रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के भावंत चौराहे के पास रेखा पत्नी अमर सिंह करीब डेढ़ वर्ष से दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही हैं। उसका पति से कुछ विवाद चल रहा है, इसके चलते वह खुद ही मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करती आ रही हैं। रेखा का मायका थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा में हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह महिला कहीं गायब हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने घर पर रेखा का मोबाइल देखा। जब मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ वीडियो थी। इसमें रेखा ने बच्चों को काफी देर तक अपना ख्याल रखने की बात कही। साथ ही पति व जेठानी से हुए विवाद को लेकर परेशान रहने की बात कही। उसके साथ बच्चे भी रोते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। आसपास के नहर आदि पर निगरानी शुरू कराई गई। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वीडियो के आधार पर महिला के बारे में जानकारी की जा रही है।