फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman lawsuit filed against husband in agra

पति ने पत्नी के नाम नहीं लिखी जमीन, उसने उठाया ये कदम

Wed, 17 Jan 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
woman lawsuit filed against husband in agra
land
आगरा में शादी के तीन माह बाद ही युवती ने पति के हिस्से में आने वाला एक बीघा खेत अपने नाम करने की बात पर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के बाद वह मायके चली गई। 
विज्ञापन


फिर महिला थाना, परामर्श केंद्र  के साथ कई जगह युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। युवक ने भी केस लड़ने के लिए उस खेत को गिरवी रख दिया। 

युवती को इस बात की जानकारी लगने पर वह समझौता करने के लिए राजी नहीं हुई और अगली तारीख लेने से भी मना कर दिया। 

मामला फतेहाबाद थाने क्षेत्र के निवासी महिला का है। उसकी शादी 2015 में चित्राहट थाने के युवक से हुई थी। दूसरी काउंसलिंग पर आई युवती ने पुलिस को बताया कि युवक शराबी है, जूआ भी खेलता है। 

उसे डर है कि ससुर द्वारा दिए जाने वाला एक बीघा खेत भी युवक जूए में गवा देगा। एक बीगा खेत को अपने नाम कराने की बात कहने पर युवक ने उसे बेरहमी से मारा। तभी से वह मायके में रह रहीं है। 

वहीं युवक ने बताया कि वह शराब नहीं पीता। युवती एक बीघा खेत के लिए शादी करके आई थी। युवती ने कई जगह शिकायत दर्ज कराई हुई है। पिछले दो साल से परिवार न्यायलय में भी वह  लगातार केस लड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत रख दिया गिरवी

वकील और आने जाने का खर्चा उठाने के लिए उसने उसी एक बीगा खेत पर उधार रुपये लिए हैं। युवक ने बताया परिवार न्यायालय में काउंसलिंग चलने के बाद भी युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। 

युवती ने खेत पर कर्जा लेने के बात सुनते ही पुलिस से आगे बात करने से मना कर दिया और अगली तारीख लेने से भी मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed