फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman kidnapped boyfriend of her daughter three accused arrested in agra

Kidnapping in Agra: बेटी के प्रेमी को कार में अगवा कर ले गई मां, ठिकाने लगाने की थी तैयारी, तीन गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 10:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 10:16 PM IST
सार

महिला अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी के साथ आई और कार में बेटी के प्रेमी को अगवा कर ले गई। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। उसे ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
woman kidnapped boyfriend of her daughter three accused arrested in agra
पीड़ित युवक मोहर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज का एक युवक प्रेम संबंध में दिल्ली की युवती को आगरा ले आया। शुक्रवार को युवती की मां अपने पड़ोसी दंपती के साथ आई और बेटी व उसके प्रेमी को कार में अगवा कर ले गई। आरोप है कि युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, अगवा की सूचना पर पुलिस पीछे लग गई और 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को पकड़कर युवक को छुड़ा लिया। 

विज्ञापन


शाहगंज का मोहर सिंह दिल्ली में जूते की फैक्टरी में काम करता था। किराये के मकान में रहता था। एक साल पहले उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली युवती से हो गई। प्रेम संबंध में 27 जून को मोहर सिंह युवती को अपने साथ आगरा ले आया। दोनों शादी करना चाहते थे। मोहर सिंह की बहन रामनगर पुलिया क्षेत्र में रहती हैं। मोहर सिंह युवती के साथ अपनी बहन के घर रहने लगा। उधर, युवती के परिजन बेटी की तलाश में लगे थे। उन्हें बेटी के आगरा में होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

आरोपियों ने दी थी हत्या की धमकी 

शुक्रवार शाम को वह मोहर सिंह की बहन के घर आ पहुंचे। आरोप है कि युवती की मां लक्ष्मी अपने पड़ोसी मंगल सिंह और उसकी पत्नी ममता के साथ आई थीं। उन्होंने बेटी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद कार में दोनों को उठा ले गए। भीड़ जुट गई। आरोप है कि तीनों मोहर सिंह की हत्या की धमकी दे रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार का पीछा किया। आरोपी हाईवे पर मथुरा होते हुए दिल्ली की तरफ गए थे। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मोहर सिंह की मां मीना देवी की तहरीर पर अपहरण और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों मंगल, ममता और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती को रिश्तेदार के घर छोड़ा

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने बेटी को एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। मोहर सिंह को अपने साथ लेकर कहीं जा रहे थे। आशंका है कि मोहर सिंह के साथ वो वारदात करने वाले थे। अब युवती को बरामद करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

समाज में हो गई थी बेइज्जती

पुलिस की पूछताछ में लक्ष्मी और अन्य ने बताया कि बेटी को मोहर सिंह अपने साथ ले आया था। इससे समाज में बेइज्जती हो रही थी। उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचना नहीं दी। वह खुद ही बेटी की तलाश में लग गए। वह मोहर सिंह को ठिकाने लगाने वाले थे। मगर, पकड़ लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed