फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman injured in road accident died

Agra News: सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

Tue, 27 Jun 2023 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Jun 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident died
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र में हुआ था हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव।


थाना क्षेत्र में 24 जून को हुए सड़क हादसे में घायल महिला ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।




गांव द्वारिकापुर निवासी संजेश कुमार की पत्नी रीता देवी 24 जून की सुबह खेत पर गईं थीं। खेत से घर वापस आते समय मार्ग से गुजर रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह रीता देवी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed