{"_id":"6201608d7cde38497426bc23","slug":"woman-injured-in-assault-dies-during-treatment-mainpuri-news-agr523656380","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। नगला जजेड़ा में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई मारपीट में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन महिला का ग्वालियर में इलाज करा रहे थे। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जजेड़ा निवासी योगेंद्र कुमार की मां उमेशा देवी 20 दिसंबर को पुत्री शिवानी के साथ खेत से घर आ रहीं थीं। रास्ते में गांव निवासी प्रतिभा देवी, मालती देवी और पवन निवासी गांव नखतपुर ने घेर लिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। उमेशा देवी के पेट में गंभीर चोट लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से परिजन आगरा और फिर ग्वालियर ले गए। ग्वालियर में इलाज के दौरान सोमवार को उमेशा देवी ने दम तोड़ दिया। योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी गई। लेकिन सभी ताला लगाकर भाग गए। पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।