फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman head crushed in mosque in agra Police arrest killer Caught on the basis of CCTV

मस्जिद में महिला का सिर कुचला: पुलिस के हाथ लगा हत्यारा! सीसीटीवी के आधार पर पकड़ा; जल्द हो सकता है खुलासा

Mon, 20 May 2024 10:17 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 May 2024 10:17 PM IST
सार

पुलिस ने फुटेज महिला के परिजन को दिखाया। वे उसे नहीं पहचानते थे। पुलिस ने फुटेज आसपास के लोगों को दिखाया। धर्मस्थल में नियमित रूप से आने वाले कई लोगों को फुटेज दिखाया गया। 

विज्ञापन
Woman head crushed in mosque in agra Police arrest killer Caught on the basis of CCTV
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज में लकड़हारा मस्जिद में महिला की सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने खैराती टोला के युवक को हिरासत में लिया है। वह आगरा कॉलेज का छात्र है। पूछताछ में उससे महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

ताजमहल पूर्वी गेट से दशहरा घाट वाले मार्ग पर एक रास्ता नगला पैमा की तरफ का भी है। यह हाई सिक्योरिटी जोन है। पुलिस का बैरियर लगा है। बैरियर से महज 80 मीटर दूर मस्जिद में रविवार को एक महिला का शव मिला था। पत्थर से सिर व चेहरे को कुचलकर हत्या की गई थी। पत्थर भी पड़ा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव अर्धनग्न अवस्था में था। दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। महिला के पर्स में मिले एक युवक के फोटो से पुलिस मृतका के घर तक पहुंच गई थी। करीब 38 वर्षीय महिला ताजगंज क्षेत्र की थी। परिजन ने बताया था कि वह ताजमहल के पास एक धर्मस्थल में सफाई का काम करती थी। तलाकशुदा थी। वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ अकेले रहती थी।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने नगला पैमा मार्ग स्थित बैरियर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज से खुलासा हुआ कि रविवार को महिला सुबह करीब 9:30 बजे धर्मस्थल से सफाई करके बाहर निकली थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक युवक को शक के घेरे में लिया।

पुलिस ने फुटेज महिला के परिजन को दिखाया। वे उसे नहीं पहचानते थे। पुलिस ने फुटेज आसपास के लोगों को दिखाया। धर्मस्थल में नियमित रूप से आने वाले कई लोगों को फुटेज दिखाया गया। संदिग्ध युवक की पहचान हो गई। वह पुरानी मंडी के पास खैराती टोला इलाके का निवासी है।

आगरा कॉलेज में पढ़ता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को सुराग मिल गए हैं। वारदात का जल्द खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि अहम सुराग लगे हैं।

पैनल से कराया पोस्टमार्टम
पुलिस ने महिला का सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। वीडियोग्राफी कराई। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। किस तरह साक्ष्य संकलित करने हैं, यह समझाया।

गिरफ्तारी के लिए थाने पर हंगामा
सपा नेता ममता टपलू के साथ क्षेत्रीय लोगों ने थाना ताजगंज पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थाने पर हंगामा हुआ। सपा नेता का कहना था कि महिला बेहद गरीब थी। परिवार में एक बेटी है। उसकी परवरिश करने वाला भी कोई नहीं है। उन्होंने पुलिस से पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिलकर पीड़िता की बेटी को मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed