फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead in the canal in kasganj

कासगंज: गोरहा नहर में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Fri, 07 Jan 2022 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 04:11 PM IST
सार

कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र में ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोरहा नहर में महिला का शव उतराता देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
woman found dead in the canal in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का शव गोरहा नहर में पड़ा मिला। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह गांव चांडी से एक किमी दूर नहर में महिला का शव उतराते देखा। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन

हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका 
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त के लिए शव सुरक्षित रखवाया
पुलिस ने पंचानामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। जहां 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है ताकि शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा सके। 

सहावर कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। शव को सुरक्षित रखवा दिया है। यदि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आएगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed