{"_id":"66113c7bd6ebe38b6a041dd6","slug":"woman-entered-into-the-house-and-beaten-with-slippers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115501-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला को घर में घुसकर चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला को घर में घुसकर चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
महिला को घर में घुसकर चप्पलों से पीटा
आरोपी दंपती और पुत्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कोतवाली के गांव नगरिया बड़ेरी में आरोपियों ने एक घर में घुसकर महिला को चप्पलों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती और पुत्री की विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया बड़ेरी निवासी बिट्टन देवी 3 अप्रैल को घर पर थी। तभी गांव निवासी अवधेश शराब के नशे में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। विट्टन देवी ने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपी अवधेश पत्नी शशि और पुत्री मोहिनी के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने उसे जूता चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि आरोपियों ने उसे गोली से जाने से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर गांव के लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। घायल पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दंपती और पुत्री खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।