{"_id":"69962a97059a3aa27402a767","slug":"woman-duped-of-rs-26000-by-luring-her-with-iphone-and-gold-chain-agra-news-c-25-1-agr1008-993020-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईफोन, सोने की चेन का लालच देकर महिला 26 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईफोन, सोने की चेन का लालच देकर महिला 26 हजार ठगे
Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। आईफोन, स्मार्ट वॉच और सोने की चेन का लालच देकर महिला से 26 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों का निशाना बनी पीड़िता ने थाना फतेहाबाद में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा फतेहाबाद के शिवाजी नगर निवासी आरती पत्नी निर्मल ने बताया मंगलवार सुबह वह इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रही थीं। वीडियो में स्मार्ट वॉच, आईफोन और सोने की चेन फ्री में मिलने का दावा किया जा रहा था। वीडियो में दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने टोकन नंबर सही बताते हुए पता मांगकर पार्सल भेजने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद पार्सल चार्ज के नाम पर फोन-पे के माध्यम से दो हजार रुपये जमा कराए गए। इसी तरह आरोपियों ने 13 बार में महिला से कुल 26 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद फिर से रुपये मांगते हुए जेल भेजने की धमकी दी गई, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। बुधवार शाम पीड़िता ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।