फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman drugged and gang-raped in car

Agra News: नशीला पदार्थ पिलाकर कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 25 Apr 2026 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman drugged and gang-raped in car
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र की एक विवाहिता ने चार लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। निबोहरा पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध पीड़िता ने आगरा पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को सौंपे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गाव के ही एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में डालकर विभिन्न स्थानों पर ले गए, जहां चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता का कहना है कि होश में आने पर उसने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन शिकायत लेकर थाना निबोहरा पहुंचे, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर आगरा ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा बृजेश गौतम ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़िता अभी घटनाक्रम के स्थानों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है, जिसे स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed